खत्री समाज बनाएगा समाज के नाम से कॉलेज
 

भिवानी में महाराजा अरूट जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित। 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों और सेना-पुलिस के जवानों को किया गया सम्मानित। जानें मुख्य घोषणाएं।

 
खत्री समाज कॉलेज भिवानी
भिवानी। भिवानी में खत्री समाज अरोड़वश द्वारा महाराजा अरूट की जयंती बड़ी धूम धाम से साथ मनायी गई। इस मौके पर प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। जिसमे बोर्ड की कक्षाओ में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेन वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही देश की सेवा में लगे खत्री समाज के फ़ौज के अधिकारी व पुलिस के जवानों को भी  सम्मानित किया गया। समाज के शिक्षक वर्ग व प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया। बच्चो ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व वीसी डॉ मार्कण्डेय आहुजा व उच्चतर शिक्षा के वॉइस चेयरमैन सुरेंद्र गक्कड़ मुख्यतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना ने की तो आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व खेल अधिकारी दर्शन मिढ़ा ने किया तथा श्री अरूट जी महाराज के जन्मोत्सव पर अरूट जी के बारे में जानकारी दी और कहा कि  खत्री समाज महाराजा अरूट जी के वंशज हैं।  मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजय मल्होत्रा व पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी नरेश मेहता ने किया।
इस मौके पर पूर्व वीसी मार्कण्डेय आहूजा ने  बोलते हुए कहा कि खत्री समाज ना तो विस्थापन से डरा ना ही कभी किसी के आगे हाथ फैलाए। खत्री अरोड़वंश वो मेहनतकश कौम है जो हमेशा अपने मेहनत के दम पर आगे बढ़ी है। अब खत्री समाज आने वाले समय में भिवानी या आसपास के क्षेत्र में समाज के नाम से कॉलेज की स्थापना करेगा। जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। आहूजा ने कहा कि मेहनत कश लोगो ने कभी अपने लिए किसी भी राजनीतिक दल से आरक्षण की माँग नहीं की।  उन्होंने कहा की हम लोग प्रभु श्री राम की संतान है ये काफ़ी गर्व का विषय है।
कार्यक्रम अध्यक्ष उच्चतर शिक्षा विभाग के चेयरमैन सुरेंद्र गक्खड़ ने कहा की हमारी मेहनतकश कौम ने इस संसार में मेहनत के दम पर डंका बजाया है । उन्होंने कहा की आज हम जो भी है वो अपनी मेहनत के दम पर है अपनी मेहनत  के सिवा खत्री कौम ने ना की कभी किसी के आगे हाथ फैलाये । उन्होंने समाज के लोगो को आगे बढ़ने व ज़्यादा से ज़्यादा शिक्षा ग्रहण करने लिए प्रेरित किया और कहा की शिक्षा बहुत जरूरी है और नशे से दूर रहने की सलाह दी । उन्होंने युवाओ से आह्वान किया कि वे आगे बढ़ते रहे उसके लिए सिर्फ़ और सिर्फ़ सही दिशा में मेहनत करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की भगवान अरूट जी महाराज ने अपनी क़ौम को ज़िंदा रखने के लिए अपनी कुर्बानी तक दे दी थी। आज जो कुछ भी है हम लोग वो महाराज अरूट जी महाराज की बादोलत है।
कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर पहुंचे हंसराज रहलन ने कहा की मेहनत करने वाले कभी पीछे नहीं देखते। उन्होंने कहा की वे अगले वर्ष तक समाज की एक डाक्यूमेंटरी अपनी कैसेट इंडस्ट्री के माध्यम से तैयार करवा कर समाज को भेट करेंगे । उन्होंने कहा कि वे युवाओं को आगे बढने से कोई नहीं रोक सकता अगर वे सही दिशा में मेहनत करते है तो। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़, संजय कामरा, बिशंबर अरोड़ा, दीपक मुटरेज़ा, ओम प्रकाश दुरेजा, देवराज मेहता, मनोहरलाल सरदाना,  पूर्ण चंद आज़ाद, बालियाली के सरपंच सचिन सरदाना, पूर्व बीईओ विनोद गाबा, नरेश आहूजा, राजेश तलवार, सुभाष ढींगरा, नरेश चन्दना, प्रिया असीजा संजय दुआ,  जवाहर मिताथलीय हर्षदीप डूडेजा, एमसी अशोक कामरा, नरेश चाँदना, विनोद मिर्ग, उमा कांत शर्मा, तिर्लोक मलहोत्रा, जगन गंभीर,  दीवानचंद रहेजा , अनिल काठपालिया, घनश्याम सनेजा, प्रेम धमीजा, यशपाल मेहता, कैलाश चौधरी, आत्म प्रकाश टुटेजा, ओपी नंदवानी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।