युवाओं ने दिखाई पर्यावरण और समाज सेवा के प्रति अनूठी अलख
 

महाराजा अरुट जयंती पर भिवानी में खत्री समाज ने लगाया रक्तदान शिविर, 50 ने किया रक्तदान
 
 
नागरिक अस्पताल भिवानी न्यूज

महाराजा अरुट ने हमेशा समाज को दिखाया न्याय, करुणा और जनकल्याण का मार्ग : संजय कामरा
महापुरुषों की स्मृति में रक्तदान शिविर है सच्ची श्रद्धांजलि व सामाजिक चेतना का प्रमाण : संजय कामरा


भिवानी, 30 मई : स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में शनिवार को समाज सेवा और एकजुटता का एक बेहद सकारात्मक नजारा देखने को मिला। भगवान श्री राम के 8वें वंशज व अरोड़ा वंश के संस्थापक महाराजा अरूट की जयंती पर अरोड़ा वंश के तत्वावधान में खत्री समाज द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में समाज के युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में एकत्रित किया गया रक्त नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक को सुपुर्द किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।
       कार्यक्रम के मुख्य आयोजक संजय कामरा ने शिविर की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और ऐतिहासिक प्रसंगों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है, बल्कि यह हमारे महापुरुषों के प्रति सच्ची और जीवंत श्रद्धांजलि है। महाराजा अरुट ने हमेशा न्याय, करुणा और जनकल्याण का मार्ग दिखाया, उनकी स्मृति में रक्त जैसी अमूल्य वस्तु का दान करना समाज में एक गहरा संदेश जाता है।
    कामरा ने कहा कि महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलना और उनके जन्मदिवस को मानव सेवा के रूप में मनाना ही हमारी संस्कृति की असली पहचान है। जब हम किसी की स्मृति में रक्तदान करते हैं, तो हम उनके सिद्धांतों को समाज में जीवित रख रहे होते हैं। इस तरह के रचनात्मक प्रयास न केवल अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर करते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी में सामाजिक जिम्मेदारी, परोपकार और भाईचारे की भावना का भी संचार करते हैं।
     संजय कामरा ने कहा कि खत्री समाज केवल इस वर्ष ही नहीं, बल्कि हर वर्ष इसी तरह के सेवा शिविरों का आयोजन करता आ रहा है। समाज की यह अटूट परंपरा है कि जब भी कोई शुभ या ऐतिहासिक अवसर आता है, उसे मानव कल्याण से जोड़ा जाता है। आज का कैंप भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 50 यूनिट रक्त का यह योगदान कई परिवारों के चिरागों को बुझने से बचाएगा। शिविर में सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवराज महता, दर्शन मिढ़ा, बिशंबर अरोड़ा, ओमप्रकाश दुरेजा, विनोद गाबा, जवाहर मिताथलिया, अनिल काठपालिया, नरेश आहुजा, दीपक मुटरेजा, राजेश तलवार, विनोद छाबड़ा, संजय दुआ, बांके बिहारी, कृष्ण हंस, धीरज कक्कड़, नरेश चांदना, प्रिया असीजा, आत्म प्रकाश टुटेजा, राजकुमार डुडेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।