13 अखाड़ों के साधु, सन्यासियों के साथ होगा महासंगम: डॉ. अशोक गिरी 

 
 13 अखाड़ों के साधु, सन्यासियों के साथ होगा महासंगम: डॉ. अशोक गिरी 

भिवानी।

सिद्धपीठ बाबा जहर गिरी आश्रम में सिद्ध गुरु महाराज श्री श्री 1008 बाबा शंकर गिरी महाराज की वार्षिक 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भण्डारा आगामी 1 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी यहां जहर गिरी आश्रम में हुई शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए महंत डॉ. अशोक गिरी ने आज यहां दी।  
उन्होंने कहा कि मधुरा मंगला कल्यायनी पावन पुण्य धरा छोटी काशी के इस अवसर पर 13 अखाड़ों के सन्यासी जिसमें  7 अखाड़े नागा साधु  तथा 6 बैरागियों साधुओं के सभी अखाड़ों के मंत्री, महामंत्री, श्री महंत , महंत, बोधक सन्यासी और स्थानापत्ति पधारेंगे। प्रतिवर्ष  की भांति इस वर्ष भी भंडारे  का आयोजन किया जायेगा इसका प्रसाद पुण्य, पावनी गंगाजल से बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी साधु संत, अभ्यागत जनों के दर्शन होंगे साथ में राजराजेश्वरी माँ अखण्ड ब्राह्मणी नायिका त्रिपुरा सुंदरी राजराजेश्वरी माँ का श्रीललिता सहस्रनाम द्वारा पुण्य हवन, श्रृंगार और सहस्त्राचन पाठ किया जाएगा साथ में गुरु महाराज के भंडारे पर हमारी वैदिक पूजा, प्राचीन मान्यताओं का अनुसरण करते हुए गुरु पूजा का निर्वहन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उससे पहले यानि की 27 मार्च को भट्टी पूजन किया जाएगा उसके पश्चात भट्टी में सभी देवताओं का अग्नि का वास करके प्रसाद निर्माण किया जाएगा, 27 तारीख से आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि संत समागम भिवानी जो महात्माओं की नगरी है इसी पुण्य के कारण नगरी का नाम छोटी काशी के नाम से विख्यात है। सिद्ध पीठ बाबा जहर गिरी आश्रम इस प्रकार के  संत समागम, हरि कथा का आयोजन करते हंै। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया कि वे भी इसमें सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने।  
इस अवसर पर बाबा कैलाश गिरी, दक्ष गिरी, कामाख्या गिरी, लेशु सेन, सुनील बोदिया, पारस शर्मा, आचार्य बसंत शास्त्री, मनोज शर्मा,प्रताप सरपंच, शिव गिरी, मास्टर दलीप सिंह, पवन अग्रवाल, राहुल गर्ग, संतोष त्यागी, मोहन दत्त वशिष्ठ आदि मौजूद थे।