मनीषा डेथ मिस्ट्री, सुसाइड नोट की दोबारा होगी जांच

 
मनीषा डेथ मिस्ट्री, सुसाइड नोट की दोबारा होगी जांच

भिवानी

लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत मामले में उसके सुसाइड नोट की भी जांच होगी। 13 अगस्त को गांव सिंघानी के खेतों में मनीषा का शव मिला था।

हालांकि पुलिस ने 5वें दिन यानी 18 अगस्त को सुसाइड नोट सार्वजनिक करते हुए इस केस को मर्डर की बजाय सुसाइड बताया था।

पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि सुसाइड नोट की राइटिंग का मनीषा की लिखाई से मिलान हो गया था। तब पुलिस ने यह सार्वजनिक नहीं किया था कि किस राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई गई। अब CBI इस सुसाइड नोट की दोबारा जांच करवा रही है।

मनीषा के पिता संजय ने बताया कि CBI टीम द्वारा मनीषा के सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। CBI के अधिकारियों से बातचीत हुई तो उनका कहना था कि सुसाइड नोट की जांच के लिए 15 एक्सपर्ट की टीम लगी हुई है।

हालांकि अभी रिपोर्ट आने में कुछ समय लग सकता है, क्योंकि सुसाइड नोट की हर तरीके से जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस ने सुसाइड नोट CBI को सौंपा था। इसके बाद CBI की टीम परिवार से मिली।