मनीषा के पिता को CBI का फोन आया, मौत का सच ढूंढने भिवानी पहुंच रही टीम

 
मनीषा के पिता को CBI का फोन आया, मौत का सच ढूंढने भिवानी पहुंच रही टीम

भिवानी

गांव ढाणी लक्ष्मण की लेडी टीचर मनीषा (19) की मौत का सच ढूंढने अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) आएगी। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि उनके पास CBI के अधिकारी का फोन आया।

जिन्होंने सोमवार तक आने की बात कही है। पिता ने कहा कि अब CBI की जांच शुरू होने के बाद ही कुछ कहेंगे।

20 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मनीषा की मौत का केस सीबीआई को सौंपने की घोषणा की थी। उसी के बाद 21 अगस्त को मनीषा के शव का संस्कार हुआ था।

इस बीच सिंघानी गांव के खेतों में जहां 13 अगस्त को मनीषा का शव मिला था, उस स्पॉट पर बरसात का पानी भर चुका है। स्थानीय पुलिस ने यहां रिफ्लेक्टिंग पट्टी लगाकर घेरा बनाया था, ताकि CBI मौका देख सके। पिछले 17 दिन में कई बार बरसात हो चुकी है। दो दिन पहले यहां पानी जमा हो गया था। ऐसे में स्पॉट पर कोई सुराग मिलेगा, यह कहना अभी मुश्किल होगा।