भिवानी: मनोहर लाल के 72वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर; 25 यूनिट रक्त एकत्रित
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के 72वें जन्मदिवस पर भिवानी सामान्य अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन। 25 लोगों ने किया रक्तदान और 35 युवाओं ने कराया पंजीकरण।
पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के 72 वे जन्मदिवस के अवसर पर भिवानी समान्य हस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आर आई सी टी हरियाणा के मैनेजर संजय कामरा द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 25 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया व 35 युवाओ को अगले कैम्प के लिए पंजीकृत किया गया । कार्यक्रम में पंजाबी जागृति मंच के अध्यक्ष दर्शन लाल मिढ़ा मुख्यतिथि थे। उन्होंने रक्तदाताओं को बेज लगाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के आयोजक संजय कामरा ने कहा की मनोहरलाल राजनीतिक संत है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को नई दिशा दी है। कार्यक्रम मे भिवानी ब्लड सेंटर की इंचार्ज डॉ हर्ष ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया और उन्हें रक्तदान करने के फ़ायदों के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर डॉ रोहित ने कहा की आज 25 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया ये रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन दान देगा ओर सभी युवाओ को कहा की जायद से जायद रक्तदान करे इससे मनुष्य के शरीर में कोई रक्त की कोई कमी नहीं होती एक स्वस्थ व्यक्ति हर 3 महीने बाद दोबारा रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर ओम दुरेजा, जगन्नाथ गंभीर, शर्मिला, जोगेंद्र कौशिक,सविता,सुशील कुमार,अरमान,साहिल,संदीप, हेमंत, संतोष कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

