वकीलों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को नहीं किया जाएगा सहन: संदीप तंवर 

 
वकीलों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को नहीं किया जाएगा सहन: संदीप तंवर 

भिवानी।

गोहाना में वकीलों पर पुलिस द्वारा किये गए दुर्व्यवहार के विरोध में जिला बार एसोसिएशन भिवानी बार के प्रधान संदीप तंवर व सचिव विनोद भारद्वाज ने कडा विरोध जताकर कामकाज ठप रखा।  
 बार के प्रधान संदीप तंवर व सचिव विनोद भारद्वाज ने संयुक्त रूप से कहा कि वकीलों के साथ किये गए दुर्व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा और इस संबंध में बार से मिल पंजाब एवं हरियाणा के अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक हरियाणा को पत्र लिखकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाऐगी।
 इस अवसर पर देवेंद्र तंवर, पंकज शर्मा, पूर्व प्रधान जोगेंद्र तंवर, संजीव तंवर, युधिष्ठिर वत्स, प्रदीप तंवर, सुरेंद्र हंस, सतपाल शर्मा, मनोज तंवर, कृष्ण कैरू, कुलदीप शर्मा, रघबीर रंगा, विजय चौहान उपस्थित थे।