भिवानी में एनकाउंटर में बदमाश को लगी 2 गोलियां

 
भिवानी में एनकाउंटर में बदमाश को लगी 2 गोलियां

भिवानी के बामला टोल के पास शनिवार को पुलिस और 20 हजार रुपए के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव डाडमा निवासी अजय के रूप में हुई है, जो भिवानी कोर्ट फायरिंग मामले में पिछले तीन महीनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए भिवानी पुलिस और रोहतक एसटीएफ की संयुक्त टीम लगातार प्रयासरत थी।

भिवानी के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि 4 सितंबर को भिवानी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपी अजय की तलाश की जा रही थी, जिस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अजय भिवानी के बामला टोल के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गया। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अजय के पैर में दो गोलियां लगीं। उसे घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

एसपी सुमित कुमार ने बताया कि आरोपी अजय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी ने बताया कि आरोपी अजय उर्फ भोला निवासी डाडमा जिला चरखी दादरी को एसटीएफ रोहतक व सीआईए स्टाफ स्टाफ प्रथम भिवानी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद रात को काबू किया था। जिला भिवानी में स4 सितंबर को न्यायिक परिसर में गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी था। उस पर आरोपी 20,000 रुपए का इनाम था।