Most Beautiful IAS IPS: बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात देती है देश की ये 10 IAS-IPS, ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल

Most Beautiful IAS IPS: कहा जाता है कि पुलिस और आर्मी की नौकरी बहुत मुश्किल होती है। वहीं, अगर ये नौकरी महिलाएं करें, तो उनके लिए ये एक चैलेंज वाली जॉब हो जाती है। पुलिस और आर्मी में महिलाओं को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इसके साथ ही कुछ IAS-IPS महिला अधिकारी काम के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। जानिए भारत की कुछ खूबसूरत महिला सिविल सर्वेंट्स के बारे में।
IAS स्मिता सभरवाल
स्मिता सभरवाल का जन्म साल 1977 में हुआ था और वह दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। स्मिता 2001 बैच की IAS ऑफिसर हैं। स्मिता मुख्यमंत्री के कार्यालय में नियुक्त होने वाली पहली आधिकारिक IAS महिला भी बनीं। उनके पति डॉ। अकुन सभरवाल है और वो एक IPS अधिकारी हैं।
IAS सर्जना यादव
सर्जना यादव साल 2019 में सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 126वीं रैंक हासिल करके IAS अधिकारी बनी थीं। उन्होंने नौकरी करते हुए सेल्फ स्टडी के दम पर अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल की थी।
IAS परी बिश्नोई
परी बिश्नोई, जो कि राजस्थान के बीकानेर से हैं, वह अपने समाज की पहली महिला IAS ऑफिसर हैं। उन्होंने साल 2019 में UPSC परीक्षा क्रैक की और महज 24 साल की उम्र में IAS बनकर एक मिसाल कायम की है। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की थी।
IPS नवजोत सिमी
नवजोत सिमी पंजाब की रहने वाली है, जो एक IPS हैं। नवजोत का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में 21 दिसम्बर 1987 को हुआ। IPS अधिकारी बनने से पहले नवजोत सिमी डॉक्टर बनीं लेकिन बचपन से वह एक IPS अधिकारी बनना चाहती थी। इसी के चलते नवजोत ने साल 2016 में पहली बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की।
IPS अंशिका वर्मा
IPS अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और यूपी कैडर की सबसे खूबसूरत IPS अफसर भी हैं। उन्होंने बिना कोचिंग के ही अपने दूसरे प्रयास में देश की सबसे कठिन UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। उन्होंने देशभर में 136वीं रैंक हासिल करके IPS का पद हासिल किया था।
IAS प्रियंका गोयल
IAS प्रियंका गोयल की कहानी भी बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पांच बार असफलता का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी और अपने छठे और आखिरी प्रयास में UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 को पास करके अपना सपना पूरा किया।
IAS रिया डाबी
IAS रिया डाबी कलेक्टर टीना डाबी की ही छोटी बहन हैं। रिया डाबी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया में 15वीं रैंक हासिल की थी। जिसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर मिला था। उन्होंने IPS अफसर मनीष कुमार के साथ शादी की है।
IAS सृष्टि डबास
IAS सृष्टि डबास के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फुल टाइम जॉब के साथ UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी और ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल कर IAS का पद हासिल किया।
IPS आशना चौधरी
UPSC परीक्षा पास करके IPS बनीं आशना चौधरी ब्यूटी विद ब्रेन की बेहतरीन मिसाल हैं। वह अपने लुक्स से कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देती हैं। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा 2022 में 116वीं रैंक हासिल की थी।
IAS मुद्रा गैरोला
IAS मुद्रा गैरोला ने UPSC क्लियर कर अपने पिता के 50 साल पुराने सपने को सच किया है। उनके पिता खुद सिविल सेवा में आना चाहते थे, लेकिन ऐसा ना हो सकता। हालांकि, साल 2022 में 53वीं रैंक के साथ UPSC क्लियर कर मुद्रा ने पिता को वो खुशी दी, जो वह सालों से चाहते थे।