Most Expensive Mango : ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जाने इसकी कीमत ?

 
ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जाने इसकी कीमत ?
Most Expensive Mango : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित फ्रूट फेस्टिवल में दुनिया का सबसे महंगा और दुर्लभ आम ‘मियाजाकी’ लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके गहरे लाल रंग, बेहद मीठे स्वाद और आसमान छूती कीमत के कारण हर कोई इसे देखने और चखने को उत्सुक है, लेकिन इसकी कीमत सुनकर ज़्यादातर लोग चौंक जाते हैं।

यह खास किस्म का आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी क्षेत्र में उगाया जाता है। भारत में इसकी कीमत ₹50,000 से ₹70,000 प्रति किलो तक है, जबकि जापान और दुबई जैसे देशों में यह आम ₹2.5 लाख से ₹3 लाख प्रति किलो तक बिकता है।Most Expensive Mango

मियाजाकी आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिहाज़ से भी बेहद खास माना जाता है। एक रिसर्च के अनुसार, यह आम कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाता है। यही कारण है कि इसे "फल नहीं, दवा" के रूप में देखा जा रहा है।

इस दुर्लभ आम की लोकप्रियता को देखते हुए, लाडवा स्थित इंडो-इजराइल सब-ट्रॉपिकल सेंटर में भी मियाजाकी आम का एक पौधा लगाया गया है। इसे भविष्य का फल मानते हुए सेंटर ने इस पर रिसर्च शुरू की है।Most Expensive Mango