प्रेमी के साथ जाने पर मां के पैर काटे
नूंह में एक युवक ने अपनी मां के पैर काट दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने मीट काटने वाले चाकू से महिला पर हमला किया है। गंभीर हालत में महिला का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महिला करीब एक साल पहले अपने 5 बच्चों और पति को छोड़कर लिन-इन पार्टनर के साथ रह रही है। घटना से गुस्साए बेटे ने सोमवार को प्रेमी के घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट कर पैर एक चारपाई से बांधकर आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही डीसीपी जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि महिला के बयान के आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।
पलवल के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने करीब एक साल पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। तब से उसके साथ लिव-इन में ही रह रही थी। अब करीब 2 हफ्ते पहले महिला, लिव इन पार्टनर के साथ नूंह के वार्ड नंबर 2 की बाट कॉलोनी में रह रही थी। महिला का बड़ा बेटा इस घटना के बाद से ही उससे रंजिश रखने लगा।
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बेटे ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। पहले महिला के साथ काफी देर तक मारपीट की। इसके बाद मीट काटने वाले चाकू से महिला के पैरों पर हमला कर दिया। इसके बाद एक चारपाई से महिला के पैर बांधकर मौके से फरार हो गया।
इसके बाद महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने महिला को मांडी खेड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई कि हमले में महिला के पैरों में कितनी चोट लगी है।

