थार ने मारी टक्कर बाइक सवार युवक घायल

 
 थार ने मारी टक्कर बाइक सवार युवक घायल

भिवानी।

गांव चांग में एक थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर महम की तरफ फरार हो गया।

हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

42 वर्षीय दिनेश, जो गांव चांग के रहने वाले हैं और आटा चक्की चलाते हैं, ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से गांव के बस स्टैंड जा रहे थे।

जैसे ही वे सैय रोड के सामने गली में महम-भिवानी रोड पर पहुंचे, तभी तेज गति से आ रही काले रंग की थार गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। थार चालक ने लापरवाही बरतते हुए यह हादसा किया।

 उन्होंने कहा कि थार गाड़ी की टक्कर लगने के बाद वह मोटरसाइकिल सहित गिर गया। इस एक्सीडेंट में उसके पैर में काफी चोट आई।

वहीं थार गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को मौके से पीछे करके महम की तरफ भाग गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल में पहुंची। जहां पर पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करके थार गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।