सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने निज निवास पर जनसंवाद के तहत सुनी लोगों की समस्याएं 

 
सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने निज निवास पर जनसंवाद के तहत सुनी लोगों की समस्याएं 

भिवानी
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

यह विचार भिवानी महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपने स्थानीय निज निवास स्थान पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए लोगों की जनसंवाद के तहत जनसमस्याएं सुनते हुए कहे। उन्होंने कहा कि गौ माता हमारे लिए पूजनीय है और इसके दूध से अनेक असाध्य रोगों को ठीक करने की क्षमता है। देशी गाय की नस्ल को बचाए रखना बहुत जरूरी है इसके लिए हरियाणा सरकार किसानों को देशी गाय पालने के लिए प्रोत्साहित कर 30 हजार रुपए का अनुदान दे रही है। उन्होंने किसानों से देशी गाय पालने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्म निर्भर भारत एवं विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में देश के के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
सांसद ने कहा कि भारत की कुशल विदेश रणनीति की बदौलत आज विश्व पटल पर भारत का सम्मान एवं साख बढ़ी है। भारत विश्व की प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। भारतीय विनिर्माण क्षेत्र का उदय तीव्र गति से हो रहा है। भारत में 'मेक इन इंडिया' और पीएलआई योजनाओं के दम पर विनिर्माण क्षेत्र को भारी बढ़ावा मिल रहा है। 14 प्रमुख क्षेत्रों के लिए ₹1.97 लाख करोड़ से अधिक के प्रोत्साहन इलेक्ट्रॉनिक्स रक्षा और ईवी जैसे क्षेत्रों में एफडीआई को बढ़ावा दे रहे हैं। इस नीतिगत समर्थन का उद्देश्य जीडीपी में विनिर्माण की हिस्सेदारी बढ़ाना और भारत को एक वैश्विक विनिर्माण हब के रूप में स्थापित करना है।
उन्होंने कहा कि भारत के नीतिगत सुधारों के कारण प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफ डी आई) में अच्छी वृद्धि देखी जा रही है जो वैश्विक विश्वास को दर्शाता है। मेक इन इंडिया के तहत रक्षा और अन्य क्षेत्रों में घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर आयात निर्भरता कम करना। उन्होंने कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु बनकर नेतृत्व करने में सक्षम है।