Viksit Bharat Youth Samvad Bhiwani News: भिवानी में 'विकसित भारत युवा संवाद': सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने छात्राओं के साथ किया सीधा संवाद, SIR और

भिवानी में सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने राजीव गांधी महिला महाविद्यालय की छात्राओं से 'विकसित भारत' व SIR पर सीधा संवाद किया और मतदान के प्रति जागरूक किया।
 
Rajiv Gandhi Women College Bhiwani 2026

 

विकसित भारत और एसआईआर पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह से छात्राओं ने किया सीधा संवाद

मेरा युवा भारत, भिवानी की ओर से राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें’ कार्यक्रम

सांसद चौ.धर्मबीर सिंह ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में छात्राओं को अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए किया प्रेरित

भिवानी, 04 नवंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत भिवानी के तत्वावधान में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, के सभागार में बुधवार को ‘विकसित भारत युवा संवाद – अपना वोट जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने महाविद्यालय की छात्राओं के साथ विकसित भारत-2047, लोकतंत्र, मतदान प्रक्रिया और एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधा संवाद किया। सांसद ने छात्राओं के सवालों का सरल एवं विस्तारपूर्वक जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। सांसद ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में छात्राओं को अपनी सकारात्मक व रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

चौ.धर्मबीर सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचंद ने की, जबकि स्वागत अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज रहे। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, भिवानी की जिला युवा अधिकारी मनसा के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में यह अपने आप में पहला ऐसा कार्यक्रम रहा, जिसमें छात्राओं ने उनसे विकसित भारत और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सीधे सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार और नागरिक जिम्मेदारियों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। सांसद ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश व समाज के निर्माण में युवा वर्ग का विशेष योगदान होता है। युवाओं का राष्टï्र व समाज के प्रति समर्पण जरूरी है।

चौ.धर्मबीर सिंह

जिला युवा अधिकारी मनसा ने बताया कि यह कार्यक्रम देशभर के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रव्यापी विकसित भारत युवा संवाद अभियान का हिस्सा रहा। इसका उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मतदान के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मायभारत पोर्टल पर पंजीकरण तथा भारत सरकार के सहयोग से आयोजित ‘अपना वोट जानें’ ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों ने शपथ लेते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने और देश की व्यवस्था में जिम्मेदारीपूर्वक भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
चौ.धर्मबीर सिंह कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. त्रिलोकचंद, जिला युवा अधिकारी एवं कार्यक्रम आयोजक मनसा तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के प्रति जागरूकता, एसआईआर की जानकारी और नागरिक कर्तव्यों का पालन जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, एनवाईवी तथा अनेक युवा वालंटियर उपस्थित रहे।