सांसद धर्मबीर सिंह बरसाती जल भराव निकासी के स्थाई समाधान के लिए लोगों से होंगे रूबरू

 
सांसद धर्मबीर सिंह बरसाती जल भराव निकासी के स्थाई समाधान के लिए लोगों से होंगे रूबरू

भिवानी/तोशाम।
 भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जिला में दो दिवसीय दौरा कर बरसाती पानी  जल भराव क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू होकर उसके निकालने बारे स्थाई समाधान के लिए मंत्रणा करेंगे।

उपायुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौधरी धर्मबीर सिंह मंगलवार को प्रातः 11:00 पंचायती धर्मशाला धनाना में में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ अधिक बरसात में जल भराव क्षेत्र के गांव तिगड़ाना,घुसकानी, मिताथल, गुजरानी, चांग, सैय,बडेसरा, धनाना, तालु, जताई मुंढाल, सिवाड़ा, कुगंङ, भैणी, पूर एवं मंढाना के लोगों से बरसाती जल भराव की समस्या के संबंध में स्थाई समाधान बारे विचार विमर्श करेंगे।

वहीं मौके पर ही लोगों की सहमति से  विभागों का आपसी तालमेल करके  अधिकारियों को दिशा निर्देश भी देंगे।  इसी कङी में 17 सितंबर बुधवार को प्रातः11:00 बजे तोशाम रेस्ट हाउस में बापोड़ा, दिनोद, बीरण,ढाणी बीरण, रिवासा, ढाणी रिवासा,दागं कला, दागं खुर्द, सागवान, किरावङ, भूरटाणा, खानक व बागनवाला के ग्रामीणों से मिलकर जल भराव की समस्या के स्थाई  समाधान बारे विचार विमर्श करके संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल बनाकर भारी वर्षा से जल भराव क्षेत्र के पानी के निकासी के लिए दिशा निर्देश देंगे। दोपहर बाद 3:00 बजे बवानी खेड़ा रेस्ट हाउस में बवानी खेड़ा, खेड़ी, बङसी, जीता खेड़ी,
मिलकपुर, सिकंदरपुर, सज्जनपुर,ढाणी कुशाल, पापोसा, जमालपुर,सिप्पर,  बोहल, लोहारी जाटू,बलयाली, सुमरा खेडा, सुई व प्रेम नगर के लोगों से मिलकर खेतों में जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने  बारे विचार विमर्श करके संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों से आपसी तालमेल करके बरसाती पानी की निकासी के स्थाई समाधान बारे दिशा निर्देश देंगे।