पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले: सांसद धर्मबीर सिंह
गत 12 वर्षों में हिंदुस्तान में हुआ बड़ा बदलाव: सांसद
रक्षा क्षेत्र में भारत अब निर्यातक देश बना: सांसद धर्मबीर सिंह
सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को किया संबोधित
Jun 12, 2026, 18:33 IST
भिवानी, 12 जून।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 साल के कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक काम हुए हैं। ऐतिहासिक जीएसटी से एक देश, एक टैक्स की व्यवस्था लागू की गई। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी निर्यातक देश बन गया है। सांसद शुक्रवार दोपहर बाद स्थानीय विश्राम गृह में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री व भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, कार्यक्रम के संयोजक विशालजीत सिंह, सह-संयोजक नितिन भारद्वाज, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा उपस्थित रहे।
सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के विगत 12 वर्षों में राष्ट्रहित, जनकल्याण एवं विकास के क्षेत्र में रिकॉर्ड उपलब्धियां हासिल की हैं। देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं आंतरिक तौर पर सुरक्षित करने का काम किया है। सांसद ने कहा कि पुराने कानून, जिनकी अब जरूरत नहीं थी, उन्हें समाप्त किया गया। पिछड़े वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए और उनसे जुड़े कानून बनाए गए। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने जनहितकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान सम्मान और विकसित भारत के संकल्प के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा
कि 12 वर्ष में भारत की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और विकास को गति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाए। वैश्विक मंच पर देश की मजबूती बनाए रखते हुए अग्रणी पंक्ति में लाकर खड़ा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क मार्ग, रेलवे, एयरपोर्ट, मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया सहित प्रत्येक क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति की है। सड़क मार्गों का जाल बिछाने का काम किया है वहीं रेलवे के क्षेत्र में बड़े बदलाव सामने आए हैं।
कोविड के समय देश ही नहीं दुनिया के देशों की सहायता करने का काम किया। देश मे वैक्सीन तैयार कर आमजन को मुफ्त लगाई गई जबकि विकसित राष्ट्र यह नहीं कर पाए। आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब व्यक्ति अपना इलाज करवा पा रहा है। 80 करोड़ लोगों को 5 किलोग्राम अनाज मुहैया करवाया जा रहा है। सांसद ने प्रेस के माध्यम से आमजन से अपील करते हुए कहा कि आमजन भी इसके लिए आगे आए ताकि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा हो सके।