अफसरों की कोठियों पर कार्य नहीं करेंगे नप कर्मचारी

 
अफसरों की कोठियों पर कार्य नहीं करेंगे नप कर्मचारी

भिवानी।

गुरुवार को नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने नप अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई दरोगाओं से सफाई को लेकर चर्चा की। सफाई दरोगाओं ने कुछ सफाई कर्मचारियों के बुजुर्ग होने, कुछ के छुट्टी पर जाने तथा कई कर्मचारियों के अधिकारियों की कोठियों पर कार्य करने की कही। जिस वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

सफाई दरोगाओं ने इन कर्मचारियों के वापस बुलाए जाने की मांग की। वहीं नगरपालिका कर्मचारी एसोसिएशन के बनैर तले सफाई कर्मचारियों की वापसी की मांग को लेकर चेयरपर्सन प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा। 

मांग पत्र के बाद नप चेयपर्सन प्रतिनिधि ने सभी सफाई कर्मचारियों को वापस बुला लिया है और उनको शहर के मार्ग की सफाई की जिम्मेदारी  सौंपी गई है। इस तरह के कर्मचारियों की संख्या करीब 50 के आसपास है। वापस बुलाए गए कर्मचारी   अपने मूल कार्य पर लौट आए है और उन्होंने अपना कार्य भी शुरू कर दिया है।

सफाई का कार्य होता है प्रभावित:जयहिंद

गुरुवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जयहिंद की अगुवाई में नगरपरिषद के कर्मचारियों ने नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह को मांगपत्र सौंपा। इस पर कर्मचारी नेताओं ने बताया कि नगरपरिषद के अनेक कर्मचारी विभिन्न अधिकारियों की कोठियों पर कार्य करते है। जिस वजह से सफाई का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

उन सभी कर्मचारियों को वापस बुलाकर उनको मूल कार्य (सफाई) के कार्य में लगाया जाए। ताकि शहर को साफ सूथरा व स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि अनेक जगहों पर कर्मचारियों की कमी की वजह से सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों की मूल विभाग में आना निहायत जरूरी है। मांग पत्र मिलने के बाद नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने   इन कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

क्या कहते है चेयरपर्सन प्रतिनिधि

नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि आज शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई को लेकर सफाई दरोगाओं से चर्चा हुई थी। सफाई दरोगाओं ने अनेक अधिकारियों के आवास पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को वापस बुलाए जाने की मांग की। उसके बाद नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल मिला था और उन्होंने अधिकारियों के आवास पर कार्य कर रहे सफाई कर्मचारियों को वापस बुलाए जाने की मांग की।

उनकी मांग पर अमल किया जाएगा और जल्द ही अधिकारियों के पास कार्य कर रहे कर्मचारियों को तत्काल बुलाया गया। इस तरह के कर्मचारियों की संख्या करीब 50 के आसपास है। जो कर्मचारी वापस बुलाए गए है। उनको शहर के मुख्य मार्गो की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। ताकि शहर को साफ व सूथरा बनाया जा सके। जल्द की शहर की सफाई व्यवस्था को पंख लग जाएंगे।