10 दिवसीय एनसीसी कैंप-164 के दूसरे दिन कैंप में मैप रीडिंग और .22 राइफल से कैडेट्स को करवाया गया रूबरू
भिवानी में 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी का ATC-164 शिविर शुरू। कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में कैडेट्स को मिली हथियार ट्रेनिंग, ड्रिल और व्यक्तित्व विकास की शिक्षा।
May 12, 2026, 17:17 IST
आज दिनांक 12 मई 2026 को 11हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के तत्वाधान में ATC-164 शिविर में हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक अध्ययन, तथा मानसिक दृढ़ता बढ़ाने के विशेष सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, परीक्षाएं एवं समूह चर्चाएं भी रखी गई हैं। बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल रितेश ने अपने संबोधन में कहा यह कैंप हमारे लिए एक अद्भुत और स्मरणीय अनुभव का संचार करने का समय होगा। नए ज्ञान को प्राप्त करने का और नई कला और नैतिकता को सीखने का अवसर मिलेगा। यह शिविर न केवल सैनिक प्रशिक्षण का माध्यम है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने वाला प्रेरणादायक आयोजन भी है। इस अवसर पर बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रितेश रंजन व डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एण्टोनी हेनरी सेल्वम सूबेदार मेजर डी गोपाला कृष्णम के साथ कैंप दंडाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, ट्रेनिंग जेसीओ नायब सूबेदार लोकेश कुमार, सूबेदार हरिराम, बीएचएम अशोक कुमार, फर्स्ट ऑफिसर रविंदर, फर्स्ट ऑफिसर राजेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर प्रोमिला, सेकंड ऑफिसर जोगेंद्र सिंह, सेकंड ऑफिसर रेनू, सेकंड ऑफिसर बबीता, सीएचएम पंकज सिंह, एसएम, सीएचएम संजीव कुमार, सीएचएम मोहम्मद आरिफ, हवलदार अमित हवलदार संजय, हवलदार अरुण, हवलदार हरिओम, हवलदार मनोज हवालदार मनदीप, हवलदार गुरविंदर एकाउंट क्लर्क चैनसुख, एडम क्लर्क दिनेश ट्रेनिंग क्लर्क ईएसएम दिनेश बदौला व कृष्ण आदि उपस्थित थे।

