रिकॉर्ड जीत के साथ बिहार में NDA सरकार

 
रिकॉर्ड जीत के साथ बिहार में NDA सरकार

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। NDA 193 सीटों पर आगे है, 10 जीत चुकी है। जबकि महागठबंधन 33 पर बढ़त बनाए हुए है।

NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रचंड जीत के बीच सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे हैं।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। वहीं 91 सीटों पर बढ़त और 2 पर जीत के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

महागठबंधन में राजद 27, जबकि कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता भी नहीं खुला है। निर्दलीय समेत अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

बड़े चेहरों में राघोपुर से तेजस्वी यादव की फाइट टफ है, फिलहाल वो आगे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पिछड़ गए हैं।

JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। फिर 20 मिनट बाद डिलीट किया। शाम 6 बजे PM मोदी दिल्ली में BJP दफ्तर जाएंगे।