किडनैपिंग के बाद हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार 

 
 किडनैपिंग के बाद हत्या में पड़ोसी गिरफ्तार 

सोनीपत के रहने वाले आदित्य के किडनैपिंग के बाद मर्डर केस में पुलिस पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सांदल कलां गावं निवासी विश्वमित्र के रूप में हुई है। आदित्य 10 दिसंबर को लापता हुआ था।

किडनैपरों ने परिवार को एक वीडियो और मैसेज भेजकर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। साथ ही यह भी कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो बेटा मुर्दा मिलेगा।

11 दिसंबर की रात को आदित्य का शव दिल्ली की मुंडका नहर से बरामद हुआ। 12 दिसंबर को परिवार ने शव की पहचान की। इसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

उधर, आदित्य का 10 दिसंबर का आखिरी वीडियो सामने आया। इसमें वह गांव में बाइक से उतरकर हाथ में हेलमेट लेकर पुराने घर की तरफ जाता दिख रहा है। इलेक्ट्रिशियन आदित्य सोनीपत में अपनी ड्यूटी करने के बाद घर पर पहुंचा था। जहां आदित्य के पिता सोमपाल नया मकान बनवा रहे हैं।

उसके सामने ही आदित्य ने बाइक खड़ी की। उसने अपने पिता से पूछा- कहीं जाना है क्या? उसके बाद वह बाइक की चाबी देकर पुराने की घर की तरफ चला गया। उसके बाद से गायब हो गया। गायब होने के बाद उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन गांव और सोनीपत की मिली।

आदित्य के परिवार ने हाल ही में 25 लाख में अपनी जमीन का सौदा किया था। खास बात यह है कि 25 लाख ही फिरौती मांगी गई। इसलिए पुलिस को शक था कि इस मामले में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।