कांग्रेस एससी विभाग के नए जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत 

 
कांग्रेस एससी विभाग के नए जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत 

भिवानी :

हरियाणा में आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी द्वारा अनुसूचित जाति विभाग के जिला शहरी और ग्रामीण अध्यक्षों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। वीरेंद्र बापोड़ा को जिला ग्रामीण अध्यक्ष और शिव कुमार चांगिया को जिला शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति की घोषणा होते ही स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया तथा स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में लड्डू बांटकर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई। अपनी नई जिम्मेदारी संभालने के बाद वीरेंद्र बापोड़ा और शिव कुमार चांगिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने विशेष रूप से राजेंद्र पाल गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी विभाग, राव नरेंद्र सिंह प्रदेशाध्यक्ष, चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा नेता प्रतिपक्ष, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद, प्रदीप नरवाल राष्ट्रीय सचिव, मनोज बागड़ी प्रदेशाध्यक्ष एससी विभाग, अनिरुद्ध चौधरी ग्रामीण जिला अध्यक्ष व प्रदीप गुलिया शहरी जिला अध्यक्ष का आभार जताया।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल व शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वीरेंद्र बापोड़ा और शिव कुमार चांगिया की नियुक्ति से भिवानी में कांग्रेस का हाथ और मजबूत होगा। पार्टी ने हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है। अनुसूचित जाति विभाग के ये नए स्तंभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक कांग्रेस की नीतियों और चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा की जनहितैषी सोच को पहुंचाने का काम करेंगे।

आज जिस तरह का उत्साह कार्यकर्ताओं में दिख रहा है, वह स्पष्ट करता है कि जनता अब बदलाव चाहती है। नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य एससी वर्ग को कांग्रेस की विचारधारा से जोडऩा और उनके अधिकारों की लड़ाई को सडक़ से सदन तक मजबूती से लडऩा है। इस कार्यक्रम में जिले के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकसुर में पार्टी की जीत का संकल्प लिया। इस मौके पर ईश्वर प्रधान, रेणु बाला, बलवंत मास्टर, काला मुंढाल, श्याम बीर खरक, शिव कुमार चांगिया, वीरेंद्र बापोड़ा, मंजीत लगायन, अनिल नेहरा,्र राजू खरक, लक्ष्मण सैन, रामहेर जांगड़ा, सुरेंद्र दुहन, लक्ष्यजीत सिंह पानु, धीरज माड़ी आला, डा. फूल सिंह, मुकेश प्रजापति, सूरज, मा. रमेश, सुमित बराड़, सुमित चोपडा आदि मौजूद रहे।