कोई भी कर्मचारी बिना पुलिस वेरिफिकेशन न रखें-पुलिस अधीक्षक

 
कोई भी कर्मचारी बिना पुलिस वेरिफिकेशन न रखें-पुलिस अधीक्षक

प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी ने की पेट्रोल पंप एसोसिएशन, ज्वेलर्स, व्यापार मंडल और शराब ठेके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

कोई भी कर्मचारी बिना पुलिस वेरिफिकेशन न रखें, ठेकेदार सुनिश्चित करे कि कोई ठेके के आसपास खुले या गाड़ी में बैठकर शराब न पीए - प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी 

आज प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी मनबीर सिंह भा०पु०से० ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में पेट्रोल पंप, ज्वेलर्स, व्यापार मंडल और शराब ठेके  के प्रतिनिधियों साथ बैठक की। 

बैठक में प्रवर पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यापार मंडल, पेट्रोल पंप, ज्वेलर्स और शराब ठेके के प्रतिनिधियों से रूबरू हो पिछली बैठक में में उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रवर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आपके जान माल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता होनी चाहिए।

सभी पेट्रोल पंप, ज्वैलरी शॉप, व्यापार मंडल और शराब के ठेकों में अच्छे एवं उच्च गुणवत्ता के सीसीटवी कैमरा लगवाए और यह भी सुनिश्चित करे कि वो सभी चालू हालत में हो। समय-समय पर उनकी जांच करते रहे और अगर कोई कैमरा खराब हो जाए तो बिना देरी के उसकी मरम्मत करवाए।

सीसीटीवी का बैकअप अवश्य रखे।  सभी लोग कैमरों को इस प्रकार स्थापित करवाएं कि उनमें शॉप के सामने से गुजरने वाले व्यक्तियों के हाव भाव, उनका चेहरा और वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे। साथ ही "आप सीसीटीवी की निगरानी में है" के स्टीकर चिपकाए।  सीसीटीवी की डीवीआर की सेफ्टी सुनिश्चित करें। डीवीआर के डेटा को ऑनलाइन भी सुरक्षित करे। उन्होंने कहा कि कैमरे हर समय काम करते हैं इससे आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकती है। अपराध होने पर कैमरे पुलिस के भी सहायक होते हैं।

बिना पुलिस वेरिफिकेशन कोई कर्मचारी न रखें। 

  प्रवर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आप सभी अपने कर्मचारियों की पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई कर्मचारी या कारीगर को अप्वाइंट करे तो उनकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य करवाए। बिना पुलिस वेरिफिकेशन किसी भी कर्मचारी को न रखे। ऑनलाइन वेरिफिकेशन अप्लाई करे। 

 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल न दे। 

  प्रवर  पुलिस अधीक्षक महोदय ने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों व पुराने वाहनों पर लगी टेंपरेरी नंबर प्लेट वाले वाहन को पेट्रोल व डीजल न दे।  कोई भी वाहन संदिग्ध लगे तो पुलिस को सूचित करे। इसके बारे में अपने कर्मचारियों को ब्रीफ करें। उन्होंने कहा कि ज्वैलरी शॉप, पेट्रोल पंप और ठेकों पर सेफ भी अच्छी क्वालिटी के हो और कैश अधिक होने पर उसे तुरंत बैंक में जमा करवाए। यह भी सुनिश्चित करे कि ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो।

किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले 112 पर करे कॉल।

प्रवर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टि से डायल 112 तथा पुलिस की गाड़ियां बाजारों में पेट्रोलिंग करती रहती है। किसी भी प्रकार की आशंका होने पर बिना किसी देरी के सबसे पहले 112 पर पुलिस को सूचित करे। संबंधित थाना प्रबंधक व जिला कंट्रोल रूम का नंबर रखे।

पुलिस गश्त के फेरो में किया जाएगा इजाफा।

 प्रवर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि पुलिस गश्त के फेरों की संख्या में और भी इजाफा किया जाएगा। रात्रि के समय पेट्रोल पंपों, बाजार, सर्राफा बाजार में प्रभावी गश्त की जायेगी।

प्रवर पुलिस अधीक्षक भिवानी ने ट्रैफिक थाना प्रभारी को बाजार में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के बारे निर्देश दिए। आज की इस मीटिंग में पेट्रोल पंप, व्यापार मंडल ज्वैलरी एसोसिएशन व पुलिस पब्लिक कमेटी के सदस्य व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।