एनएसयूआई ने सीबीएलयू मे मनाई पंडित नेहरू की जयंती

 
एनएसयूआई ने सीबीएलयू मे मनाई पंडित नेहरू की जयंती

भिवानी:

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को एनएसयूआई भिवानी इकाई द्वारा स्थानीय चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पुराने परिसर में बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर छात्रों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मंजीत लांगायन ने की।

उन्होंने कहा कि स्व. नेहरू ने हमेशा युवाओं को देश की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि आज भिवानी के छात्रों का यह एकजुट होना साबित करता है कि छात्र अपने अधिकार, शिक्षा और भविष्य को लेकर जागरूक हैं।

वे युवाओं से आह्वान करते है कि अपनी आवाज़ को कक्षा के अंदर तक सीमित मत रखो, उसे सिस्टम तक पहुंचाओ। लांगायन ने विशेष रूप से छात्राओं की भागीदारी की सराहना की।

छात्राओं की हिम्मत और एकता ही एनएसयूआई की सबसे बड़ी ताकत है। एनएसयूआई सदस्य सुमित ब्रार ने इस अवसर पर कहा कि नेहरू के विचार आज भी देश को सही दिशा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई उन्हीं मूल्यों पर चलते हुए छात्रों की हर समस्या, हर संघर्ष में सबसे आगे खड़ी है। छात्रा प्रतिनिधि कोमल कुमारी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार कहा है।

कार्यक्रम के अंत में एनएसयूआई भिवानी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि भिवानी में किसी भी छात्र के साथ अगर अन्याय हुआ, तो सबसे पहले और सबसे आखिरी आवाज एनएसयूआई की ही होगी।

इस अवसर पर रवि, युवराज बराड़, मुनेश, मोहित, आशीष, जय सिंह, पूजा, मनीषा, कविता, सविता, रविदास, रविना, कोम, अंजली, दीपिका, मीनाक्षी, रवि, सूरज, मोनू, प्रिया, समीर सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे।