अधिकारी एटीआर को स्पष्ट एवं पूर्ण भरकर फोटो सहित अपलोड करें: डीसी 

 
अधिकारी एटीआर को स्पष्ट एवं पूर्ण भरकर फोटो सहित अपलोड करें: डीसी 

भिवानी।

डीसी साहिल गुप्ता ने शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर, जन संवाद व सीएम विंडो में आने वाली शिकायतों का जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पोर्टल पर एटीआर को स्पष्ट एवं पूर्ण भरकर फोटो सहित अपलोड करें।
डीसी ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, योजनाकार विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभागों के पास ज्यादा शिकायतें लंबित हैं, उन शिकायतों को शीघ्र निपटाएं। लचर कार्यप्रणाली वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर, जन संवाद व सीएम विंडों में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निपटाए। यदि किसी समस्या के समाधान में ज्यादा समय लगता है तो उसके बारे में शिकायतकर्ता को शिकायत के लंबित होने के स्पष्टï कारण बताकर संतुष्टिï करें ताकि शिकायत रिओपन ना हो। इसके अलावा पोर्टल पर एटीआर अपडेट कार्य में विलंब होने का कारण स्पष्टï दर्ज होना चाहिए।
बैठक में एसडीएम महेश कुमार, नगराधीश अनिल कुमार, डीआरओ सुशील शर्मा, डीएसपी महेश कुमार और डीडीपीओ आशीष मान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।