बालदिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी में विभिन्न प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
भिवानी :
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस और बालदिवस के पावन अवसर पर गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
बच्चों ने इन आयोजनों में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर में बालसुलभ खुशियों का माहौल बन गया।
शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई रोचक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य आकर्षणों में थ्री लेग रेस और नींबू दौड़ जैसी मजेदार प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इसके अलावा, अन्य खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।
विद्यालय के मुख्याध्यापक कृष्ण कुमार ने सभी बच्चों को संबोधित किया। अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, खेल और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये तीनों ही तत्व किसी भी व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने और आगे बढऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्याध्यापक ने बच्चों को इन मूल्यों को आत्मसात कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया।
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन संभव हो पाया। पिंकू ने बताया कि बालदिवस बच्चों को समर्पित होता है और इस प्रकार के आयोजन न केवल बच्चों का मनोरंजन करते हैं, बल्कि उनमें टीम भावना, खेल कौशल और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि थ्री लैग की लड़कियों की प्रतियोगिता में में अनुष्का व रीतू प्रथम, निशा व प्रिया द्वितीय तथा तन्नु व मीनू तृतीय रही तथा लडक़ों में मंगल व हर्ष प्रथम, यश व मातु द्वितीय तथा विशाल व अंकुश तृतीय स्थान पर रहे।
नींबू दौड़ में खुशबू, विनती, धोलो तथा शालु, तमन्ना व तन्नु अलग-अलग वर्गो में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। नींबू दौड़ में अनुष्का, निशा, रेखा, बोरी मैच में सौरभ, मंगल, मातु, बौरी मैच में गुंजन, तन्नु, खुशी तथा थ्री लैग में सीनू व खुशबू, खुशी व शालू तथा तमन्ना व समना क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के आयोजन में लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, अनिल शर्मा हिंदी अध्यापक, विजेन्द्र कंप्यूटर शिक्षक, नवीन ढांडा , विमला देवी, सुमन, सुदेश आदि बाल दिवस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

