जबरन वसूली करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक रजिस्टर, एक कॉपी, शिकायतकर्ता के चांदी के जेवरात, परनोट, खाली कागज व एक गाड़ी को पुलिस कब्जे में लिया गया है।
जिला पुलिस भिवानी के द्वारा जिले में आर्थिक रूप से परेशान व्यक्तियों को ज्यादा ब्याज पर रुपए देकर उनके साथ मारपीट कर डरा धमकाकर जबरन वसूली करने व ज्यादा ब्याज न देने पर उन्हें धमकी देने वाले सूदखोर लोगों के विरुद्ध जिला पुलिस भिवानी ने एक विशेष अभियान चलाया हुआ है जो इसी अभियान के तहत थाना बहल पुलिस ने जबरन वसूली करने व धमकी देने के मामले में एक सूदखोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
विक्की निवासी बहल ने थाना बहल पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि वह बहल अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करता है और अंकित निवासी सिरसी से करीब 01 महीने पहले ₹ 5,000/- ब्याज पर लिए थे।
इसके बदले में अंकित ने जमानत के तौर पर शिकायतकर्ता के चांदी के गहने गिरवी रखे थे और उसके बदले में शिकायतकर्ता को ₹ 6,000/- रुपए अंकित को देने थे लेकिन अंकित ज्यादा ब्याज वसूल करके पैसे नहीं देने पर धमकी देता है। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना बहल में दर्ज किया था।
दिनांक 18.09.2025 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बहल के सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर कुमार ने डरा धमकाकर जबरन वसूली करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अंकित पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी सिरसी जिला भिवानी के रूप में हुई है।
जांच इकाई के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
वहीं जिला पुलिस भिवानी की आम नागरिकों से अपील है की किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की ज्यादा रुपए ब्याज पर देकर जबरन वसूली होती है तो उसकी शिकायत तुरंत संबंधित थाना या चौकी में दें जो शिकायत प्राप्त होने पर आरोपी के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।