एक करोड रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

 
एक करोड रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत थाना शहर पुलिस भिवानी ने दवा विक्रेता से

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर किया हासिल। 

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार भा०पु०से० के द्वारा जिला पुलिस को जिले में ऑपरेशन ट्रेक डाउन अभियान के तहत जिले में दर्ज अभियोग में फरार चल रहे अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस भिवानी ने दवा विक्रेता से एक करोड रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भिवानी निवासी एक दवा विक्रेता ने थाना शहर पुलिस भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि दिनांक 13.11.2025 को उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर पर एक कॉल लगाई थी जो कॉल करने वाले आरोपी ने खुद को संगठित अपराधिक गिरोह का सदस्य बताकर शिकायतकर्ता से एक करोड रुपए की फिरौती मांगी गई थी जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में दर्ज किया था।

अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी दिनोद गेट के इंचार्ज उप निरीक्षक दशरथ सिंह ने दवा विक्रेता से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान साहिल पुत्र रमेश निवासी वीरवान पाना जैन चौक भिवानी के रूप में हुई है।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था।

आरोपी पर जिला भिवानी में फिरौती, साइबर अपराध व उदघोषित आरोपी के साथ अन्य धाराओं सहित करीब आठ अभियोग दर्ज है।

आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।