- पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत 
 

- पहले दिन हुए दो ऑपरेशन
 
 
हरियाणा हेल्थ न्यूज

भिवानी, 01 अगस्त। पंडित नेकीराम मेडिकल कॉलेज में शनिवार दो ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत की गई। एक ऑपरेशन थिएटर में सर्जन टीम डॉ रमेश लांबा, डॉक्टर दिव्य किर्ति आहूजा, डॉक्टर अंकित भारद्वाज तथा इनथिसिया  टीम में डॉक्टर किरण गोयल, डॉक्टर नवीन घोष, डॉक्टर नीरज रेड्डी की टीम द्वारा हर्निया का आपरेशन किया गया।दूसरे ऑपरेशन थिएटर में नाक कान गला सर्जन डॉक्टर बलवान सिह तथा डॉ शशि महला की टीम ओ.टी.ए. जनार्दन, अमित, रविन्द्र,नवीन, सोमबीर तथा प्रियंका, बिंदु शालू नर्सिंग ऑफिसर द्वारा एक मरीज का नेक एबसेस का ऑपरेशन किया गया ।

सिविल सर्जन व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि  मेडिकल कालेज में एक्सरे की सुविधा शुरू कर दी गई है जिसमें आज 90 मरीजों के एक्सरे किए गए हैं l मेडिकल कॉलेज में आज 4 मरीजों को दाखिल भी किया गया है l
उन्होंने बताया कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले उसके लिए मेडिकल कॉलेज एवं नागरिक अस्पताल में दोनों जगह आपरेशन थियेटर सुचारू रूप से चालू कर दिए गए हैं l  इसके लिए आपरेशन थियेटर  स्टाफ, सहायकों का सर्वोत्तम प्रयोग किया जाएगा ताकि आम नागरिक को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो ।

उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशानुसार मेडिकल कॉलेज में सभी सुविधाएं शुरू की जा रहीं हैं l मेडिकल कालेज में सभी ऑपरेशन थिएटर जल्द से जल्द चालू कर दिए जायेंगे तथा मेडिकल कॉलेज में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा, इंडोर की सुविधा सहित फेज वाइज समस्त सुविधाएँ शुरू की जा रही है ताकि जिला वासियों तथा आसपास के निवासियों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके l