पार्टी की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में है निहित : आदित्य चौटाला

भिवानी :
स्थानीय जाट धर्मशाला में मंगलार को इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना रहा। बैठक को संबोधित करने बतौर मुख्य वक्ता डबवाली से विधायक आदित्य चौटाल, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लुहान व इनेलो महिला सैल की हरियाणा संयोजक सुनैना चौटाला पहुंचे तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लुहान व इनेलो महिला सैल की हरियाणा संयोजक सुनैना चौटाला ने कहा कि पार्टी की ताकत जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है और सभी को एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाना होगा। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने, युवाओं को जोडऩे और जन समस्याओं को प्राथमिकता देने पर बल दिया। साथ ही आने वाले समय में गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आज प्रदेश की जनता बुरी तरह से तंग है। भाजपा सरकार ने आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरसा दिया है, जिसके चलते आमजन के बीच त्राहि-त्राहित मची हुई है। ऐसे में इनेलो ही एकमात्र विकल्प है जो प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने इनेलो नेताओं को आश्वासन दिलाया कि वे जिला में संगठनात्मक मजबूती के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला में एक विशेष अभियान चलाकर घर-घर जाकर लोगों को इनेलो की आमजन हित की सोच व नीतियों से अवगत करवाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ा जा सकें। बैठक का समापन संगठनात्मक एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील के साथ हुआ।
इस अवसर पर ओमप्रकाश गौरा, मा. धर्मपाल ओबरा, ओमप्रकाश कडवासरा, सुनील लांबा, जगराम साहेब, तनुजा कश्यप, इंदु परमार, शारदा मिश्रा, सरोज श्योराण, मंजू शर्मा, रण सिंह श्योराण, विजेंद्र दुहन, मंजू वर्मा, राजेंद्र डीएसओ, राय सिंह, दिलबाग चेयरमैन, भूपेंद्र कोच, अनिल सांगवान, संजय नंबरदार, कृष्ण मिताथल, सतपाल धत्तरवाल, हरकेश नागर, अनिल बागनवाला, पूनम जांगड़ा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।