बठिंडा के खेत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्लेन क्रैश, 1 की मौत, 9 लोग घायल

 
बठिंडा के खेत में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्लेन क्रैश, 1 की मौत, 9 लोग घायल

भारत की पाकिस्तान पर पहलगाम आतंकी हमले के बदले 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयर स्ट्राइक हुई है। इस दौरान पंजाब के बठिंडा में गेहूं के खेत में प्लेन क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 9 लोग घायल हुए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक  गोविंद हरियाणा के चरखी दादरी जिले का रहने वाला है। जिस जगह प्लेन क्रैश हुआ, वह आबादी से 500 मीटर दूर है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात 2 बजे बठिंडा में गोनियाना मंडी के अकालियां कलां गांव में हुई। इस दौरान खेत में प्लेन गिरा। जिसके बाद उसमें आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरा एरिया सील कर दिया। मीडिया को भी 2 किमी पहले रोका गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें खेत में प्लेन जैसी चीज जलती हुई दिख रही है। वीडियो में एक चश्मदीद पुष्टि करते हुए कह रहा है कि खेत में प्लेन गिरा है। जब लोगों ने उसके करीब जाने की कोशिश की तो उसमें ब्लास्ट हो गया। वीडियो में फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग भी बुझाते हुए दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह प्लेन कौन सा है और किसका है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। इसके पायलट के बारे में भी अभी कोई सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, बठिंडा पुलिस और प्रशासन की तरफ से अभी तक हादसे को लेकर कोई बयान नहीं दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मीडिया को घटनास्थल से 2 किमी दूर रखा गया है। मौके पर सिर्फ पंजाब पुलिस के अधिकारी मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, अभी यह पता नहीं चला है कि यह प्लेन किसका था। कहां से कहां जा रहा था। इसे कौन उड़ा रहा था।

हादसे में घायल हुए लोगों की अभी पहचान के बारे में पता नहीं चला है। फिलहाल सभी पुलिस की निगरानी में है।

जानकारी के मुताबिक, इस प्लेन का ऑपरेशन सिंदूर से क्या नाता है, इसको लेकर भी अभी पुलिस या सेना की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है।