राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने व 16 को अनिश्चितकालीन पड़ाव की बनाई योजना : कामरेड ओमप्रकाश

 
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने व 16 को अनिश्चितकालीन पड़ाव की बनाई योजना : कामरेड ओमप्रकाश

भिवानी :

अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी व संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी की बैठक सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल की अध्यक्षता में लोहारू के शास्त्री पार्क में हुई।

मंच संचालन किसान सभा के जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने किया। किसान सभा के जिला प्रधान, उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश व जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने कहा कि आज सबसे पहले आईएमटी रोजमेवका मेवात में आंदोलनकारी 40 किसानों की रात को हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित पुलिस द्वारा गिरफ्तारी घोर की निंदा की है तथा उन्हें जल्द रिहा करने की मांग को लेकर लोहारु में किसान सभा ने प्रदर्शन किया। उन्होंने 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में किसानों के शामिल होकर इसे सफल बनवाने का आह्वान किया।
    उन्होंने कहा कि जिला में चार तरह की बिजली टावर लाईनें निकल रही है, तेल पाईप लाईने निकल रही है। किसानों को न्यायोचित मुआवजे की मांग हासिल करने के लिए संघर्ष की तैयारी हेतु किसानों को तैयारी करनी होगी। उन्होंने खरीफ फसल-2023 का भिवानी दादरी में 350 करोड़ बीमा फ्रॉड में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करवाने, दोषियों को गिरफ्तार करवाने व प्रभावित पीडि़त किसानों को ब्याज समेत बीमा क्लेम की राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर 16 जुलाई को लोहारू एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पड़ाव की तैयारी करने की योजना बनाई है।

इसके साथ बैठक में बढ़ाई गई बिजली दरें वापिस करने, स्मार्ट मीटरों का विरोध करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बढ़ाए गये सरसों तेल की कीमतें वापिस करने, किसानों को डीएपी यूरिया खाद प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाने, गांव में पीने का पानी व खेती के लिए नहरी पानी उपलब्ध करवाने, बकाया ट्यूव्बैल कनकेशन जारी करने व अन्य मांगो पर संघर्ष तेज करने की योजना बनाई।
     9 जुलाई की हड़ताल में जिला के किसान भिवानी, सिवानी व लोहारु में आयोजित प्रदर्शनों में भाग लेंगे।

किसान सभा नेताओं ने बीमा फ्रॉड के विरुद्ध 16 जुलाई से शुरू महापड़ाव में सभी किसान संगठनों के शामिल होने की अपील की। बैठक व प्रदर्शन में किसान सभा के कोषाध्यक्ष मास्टर उमराव सिंह, सह सचिव डा. बलबीर ठाकन, किसान महिला नेत्री कविता आर्य, किसान सभा के बहल ब्लाक प्रधान सुबेदार धनपत, सचिव मंदरूप यादव, तोशाम ब्लाक प्रधान कर्ण सिंह जैनवास, भिवानी ब्लाक सचिव प्रताप सिंह सिंहमार, किसान नेता इंद्रराज सिंह दमकौरा, बवानीखेड़ा ब्लाक प्रधान रामोतार बलियाली, सचिव वेदप्रकाश ब्लाक कोषाध्यक्ष राजेश कुंगड़, सिवानी के ब्लाक प्रधान रामकिशन भाकर, कैरू ब्लाक संयोजक छोटूराम पूनिया, लोहारू ब्लाक के संयोजक फूल सिंह मलिक, किसान नेता मीर सिंह ओबरा,  हवासिंह जांगड़ा, दलबीर चैहड़, रामसिंह शेखावत, धर्मपाल लोहारू, मनजीत व विरेंद्र गिगनाऊ, बलजीत मोखरा व रामचन्द्र फौजी शामिल रहे।