25 नवंबर की कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का होगा भव्य स्वागत : कौशिक

 
25 नवंबर की कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री मोदी का होगा भव्य स्वागत : कौशिक

भिवानी:

भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने बुधवार को खरक मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव सिरसा घोघड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद किया।

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन आत्मनिर्भर भारत को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री की विशाल रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम के आयोजक जंगपाल परमार रहे।

जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश के सशक्तीकरण और स्वाभिमान का मार्ग है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर आत्मनिर्भर भारत के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज हर क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। सामरिक शक्ति से लेकर आर्थिक स्थिरता तक, देश आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रहा है। हमें इस भावना को गांव के आखिरी व्यक्ति तक ले जाना है, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है, चाहे वह गरीबों को आवास देने की योजना हो या मुफ्त राशन की व्यवस्था।

अपने संबोधन के दौरान जिला अध्यक्ष कौशिक ने 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह भरा। प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करने वाले है, साथ ही कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि यह रैली न केवल हरियाणा बल्कि पूरे उत्तर भारत के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रधानमंत्री का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल, लवकेश बंटी, सूर्य प्रताप, सोनू कौशिक, सुंदर काला खरक, अनिल शर्मा, सुरेंद्र लांग्यान, विनोद खरक, जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, अभिषेक भारद्वाज सहि अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।