प्रदुषण नियंद्घत्रण बोर्ड ने शहर में चलाया पॉलीथिन चालान काटने का अभियान
भिवानी।
डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पॉलिथीन बैग और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग ने करने के बैनर लगाने का विशेष अभियान चलाया। वहीं शहर में विभिन्न स्थानों पर पॉलिथीन रखने वाले पांच दुकानदारों के 8500 रुपए के चालान काटे। यह अभियान एसडीओ विकास की अध्यक्षता में चलाया गया।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि विभाग द्वारा लोगों को पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शहर में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न जगहों पर बैनर लगाकर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) और प्लास्टिक कैरी बैग पर एक जुलाई 2022 से पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
वही दूसरी शहर में सब्जी मंडी, रोहतक गेट आदि क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन व सिंगल यूज प्लास्टिक की सामग्री रखने वालों के चालान काटे गए।

