नागरिकों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो रहा है समाधान: अजय चोपड़ा
भिवानी।
सीईओ जिला परिषद अजय चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार समाधान शिविर के माध्यम से एक ही छत के नीचे शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविरों की समीक्षा करते हैं। नागरिक अपनी समस्याओं को इन समाधान शिविरों में अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला स्तर व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं।
सीईओ श्री चोपड़ा सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हाल में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें और समाधान के नाम पर खानापूर्ति न करें और प्रयास करें कोई भी शिकायत रिओपन नहीं हो। अधिकारी समस्या का समाधान कर उसको पोर्टल पर जरूर अपडेट करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की तरफ समाधान शिविर से संबंधित समस्याएं लंबित हैं, उनका तुरंत प्रभाव से निपटारा करें अन्यथा कार्य में कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।
समाधान शिविर मे सीईओ चोपड़ा के समक्ष ईश्वर मान ने अवैध वोट कटवाने बारे, बवानी खेडा निवासी सज्जन कुमार ने हुडडा के पार्क, सडक़ व बिजली को दुरुस्त करवाने बारे, महावीर प्रसाद ने कैंसर पीडि़त होने के कारण पेंशन बनवाने बारे, विद्या नगर सेवा समिति भिवानी ने शिविर ब्लोकेज व गंदे पीने के पानी के समाधान बारे, हालूवास ढाणी निवासियों ने बिजली केबल लगवाने बारे, सुरेश कुमार ने पीआईडी अपडेट करवराने बारे, रिवाडी खेड़ा निवासी महेन्द्र ने पीने के पानी की सप्लाई न होने बारे, प्रिया ने ʻआपकी बेटी-हमारी बेटीʼ योजना का लाभ दिलवाने बारे, रामनिवास ने गली की सफाई करवाने बारे समस्या रखी।
इसी प्रकार से सीईओ के समक्ष गांव लेघा निवासी जगरूप ने डेचा फसल की प्रोत्साहन राशि दिलवाने बारे, सोमबीर ने अविवाहित पेंशन बनवाने बारे, ढाणा निवासी आजाद ने खेतों से बारिस का पानी निकलवाने बारे, पूजा व भतेरी ने पीपीपी से संबंधित समस्या रखी। उन्होंने सभी समस्याओं को एक-एक कर बडे गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान बारे जरूरी निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ सुशील शर्मा, गैर सरकारी सदस्य राकिशन हालुवासिया, नंदराम धानिया व सुनील वर्मा नंबरदार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।