पिपली वाली जोहड़ी के सामने गलियों में सीवर ओवरफ्लो के समाधान की मांग , किया प्रदर्शन किया 

 
पिपली वाली जोहड़ी के सामने गलियों में सीवर ओवरफ्लो के समाधान की मांग , किया प्रदर्शन किया 

भिवानी :

जनसंघर्ष समिति ने स्थानीय नागरिकों को लेकर स्थानीय हनुमान गेट रोड़ पर पीपली वाली जोहड़ी के सामने तीन गलियों में सीवर ओवरफ्लो की सफाई की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जनसंघर्ष समिति के संयोजक व माकपा नेता कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि इन गलियों में पिछले चार-पांच वर्षों से सीवरेज व्यवस्था ठप्प पड़ी हुई है।

इन गलियों के सीवरेज दादरी रोड़ से जुड़े हुए हैं तथा मामूली बारिश में ओवरफ्लो हो जाते है। ये गलियां पानी की भर जाती हैं। जिससे आम आदमी व स्कूली बच्चों को आने जाने में भारी परेशानी होती है।

उन्होंने इस समस्या से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है, नागरिकों की शिकायत भी विभाग में दर्ज है, परंतु विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन गलियों के नागरिकों के घरों में भी पीने के लिए गंदा पानी आ रहा है, उसकी ओर भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री रविवार को भिवानी आए थे लेकिन भिवानी की सीवरेज व पीने के पानी की दुर्दशा बारे किसी नेता ने समाधान हेतु उनके सामने प्रस्ताव नहीं रखा।

यह हमारे लिए दुर्भाग्य पूर्ण है। उन्होंने कहा कि पूरे भिवानी शहर में गलियों में पानी भरा है, सीवरेज व्यवस्था ठप्प हो चुकी है, शहर के नागरिक गंदा पानी पीने को मंजबूर है और जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि कुम्भकरणी नींद में सोए हुए है। शहर की जनता ही उनकी गहरी नींद तोड़ सकती है। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, बलवान सिंह दरोगा, राजबीर शर्मा, बिजेंद्र ठेकेदार, महिला नेत्री मूर्ती सहित कई स्थानीय निवासी शामिल रहे।