हिसार के गणेश वाल्मीकि हत्या मामले को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
भिवानी।
हिसार में 16 वर्षीय नाबालिग गणेश वाल्मीकि की पुलिस द्वारा छत से गिरा कर हत्या किए जाने के मामले आज बुधवार भिवानी जिला के वाल्मीकि समुदाय एवं अनुसूचित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
लघु सचिवालय के सामने चौधरी सुरेंद्र सिंह पार्क में समाज के लोग एकत्रित हुए। इसके बाद लघु सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
हिसार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। घटना के 9 दिन बाद भी आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज न किए जाने के विरोध में आज वाल्मीकि समाज आग बबूला हो गया।
जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने, हिसार एसपी का तबादला करने व घटना की रिटायर्ड न्यायाधीश से जांच करवाने की मांग की गई। 9 दिन बाद भी मृतक गणेश का पीड़ित परिवार ने शव नहीं लिया है। समाज के लोग हिसार में धरने पर बैठे हैं तो अब यह मामला पूरे प्रदेश में फैल गया है।
भिवानी के लघु सचिवालय के बाहर आज बुधवार को वाल्मीकि समाज वह वह अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
7 जुलाई को हिसार के भारत नगर 12 क्वार्टर निवासी 16 वर्षीय गणेश अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। रात को अचानक पुलिस कर्मी गाड़ी में सवार होकर घर में घुसाए और घर में बजाए जा रहे स्पीकर को बंद करवा दिया। शराब के नशे में धूत पुलिस कर्मचारियों ने परिवार की महिलाओं व अन्य सदस्यों पर डंडे बरसाए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने धक्का देकर गणेश को छत से गिरा दिया।
जिस कारण उसकी मौत हो गई। गणेश का शव हिसार के नागरिक अस्पताल में रखा है। पीड़ित परिवार आरोपी पुलिस कर्मचारी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन हिसार पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। मजबूर होकर पीड़ित परिवार व वाल्मीकि समुदाय द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस कड़ी में आज भिवानी में भी समाज के प्रमुख लोगों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त के न होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें 24 घंटे के अंदर आरोपी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, हिसार पुलिस अधीक्षक का तबादला करने व मामले की रिटायर्ड जज से जांच करवाए जाने की मांग की गई।
नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान जय हिंदू ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर में नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से रमेश ढिकाव, करनैल सिंह बागड़ी, प्रधान जय हिंदू, जन स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान अनिल बागड़ी, प्रधान कमल कागड़ा, अशोक ढिकाव, ज्ञान सिंह बागड़ी, मास्टर अनिल कांगड़ा, मोनू बागड़ी, प्रवीण बागड़ी, आशु वाल्मीकि,वीरेंद्र डूलगच, बबल पहलवान, वीरेंद्र बापोड़ा, चमन, दीपक बागड़ी, प्रदीप राणा, महिला प्रधान सुनीता, गुड्डी प्रधान, राज तिलक बवानी खेड़ा आदि उपस्थित थे।

