ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में राहुल ने जीता कांस्य
Jan 28, 2026, 16:54 IST
भिवानी।
चण्डीगढ़ में 5 से 10 जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भाग लेते हुए गुरु मेहर सिंह अखाड़ा रोहतक के खिलाड़ी एवं गावं नाथुवास निवासी पूर्व सरपंच विजय कुमार के पुत्र राहुल ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कबड्डी में कांस्य पदक जीत कर अपने माता-पिता, कोच, जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया।
खिलाड़ी राहुल के कास्य पदक जीतने पर कोच रणबीर ढाका, साई कोच वृषभान, कोच भूपेन्द्र धनाना, पहलवान सूरज सांगा, पहलवान रोहित भालोट, रेलवे पुलिस से प्रमोद नाथुवास समेत अनेक ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ी राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

