हरियाणा के 16 जिलों में बारिश के आसार

चंडीगढ़।
हरियाणा में फिर से कल (26 अप्रैल) से मौसम बदलने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताया हैं। इनमें 5 जिले ऐसे चिह्नित किए हैं, जिनमें ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद शामिल हैं।
वहीं 27 अप्रैल को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, सिरसा, हिसार में यलो अलर्ट, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और फतेहाबाद में ऑरेंज अलर्ट किया गया है।
इसलिए हो रहा मौसम में बदलाव
मौसम में इस बदलाव की वजह विशेषज्ञों ने बताया है कि अब चार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुके हैं। इनका आंशिक असर हरियाणा में भी हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव अप्रैल के लास्ट तक रहने वाला है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल आने की संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहेगी, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव दिखाई देंगे। इस दौरान सूबे में तपिश बढ़ेगी, दिन का पारा 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है। मई की शुरुआत में ही लू का प्रकोप भी लोगों को झेलना पड़ सकता है।
अपने आस-पास की खबरे देखने के लिए हमारा youtube चैनल Subscribe करे ubscribe करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे https://www.youtube.com/bhiwanihulchal