राजेश कुमार को स्माइल फाउंडेशन समिति द्वारा पंचकूला में किया सम्मानित

 
 राजेश कुमार को स्माइल फाउंडेशन समिति द्वारा पंचकूला में किया सम्मानित

आज स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी हरियाणा द्वारा आयोजित शिक्षक गौरव सम्मान समारोह 2025 के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद को माननीय महिपाल डांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा अध्यक्षता माननीय कृष्ण मीढा जी डिप्टी स्पीकर हरियाणा विधानसभा द्वारा की गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारत भूषण भारती जी ओएसडी माननीय मुख्यमंत्री अजय मित्तल जी जिला अध्यक्ष भाजपा  कपिल अनेजा जी सदस्य कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला तथा संस्था की अध्यक्षा सुनीता सिवाच व प्रो अनिल पिंकी जी द्वारा शिक्षाविद राजेश कुमार, डी. ए. वी. शताब्दी पब्लिक स्कूल, भिवानी को शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया।

शिक्षाविद् राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा मंत्री व अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति में यह सम्मान प्राप्त करना एक शिक्षक के लिए गौरव की बात है।

संस्था की अध्यक्षा सुनीता सिवाच व प्रो अनिल पिंकी जी का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने बहुत ही सुंदर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई हुई थी।