भिवानी के राम मोहन मर्डर केस में खुलासा 

 
भिवानी के राम मोहन मर्डर केस में खुलासा 

भिवानी

जिले के कोंट गांव में हुक्का भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात उस समय हुई जब मृतक रात को करीब साढ़े 11 बजे हुक्का भरने के लिए गया।

वहां पर आरोपी मौजूद था। दोनों का शराब के नशे में झगड़ा हो गया और इसके बाद डंडे व लात-घुसे से पीटा। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खिरी के सैदीपुर निवासी करीब 30 वर्षीय राम मोहन के रूप में हुई है। जिसकी करीब एक साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा कि मृतक ने भी शराब पी रखी थी। उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खिरी के सैदीपुर निवासी रमाकांत ने बताया कि उसका भतीजा राम मोहन भिवानी में मजदूरी करने आया था।

जहां पर उसकी हत्या होने की सूचना रात को करीब 3 बजे मिली थी। जिसके बाद वे भिवानी पहुंचे। उसको हुक्का भरने के दौरान झगड़ा होने पर चोट मारी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। लखीमपुर खिरी निवासी मृतक के साढ़ु (साली का पति) मनोज कुमार ने बताया कि उसका साढ़ु राम मोहन था, जो भिवानी मेहनत मजदूरी करने आया था। रात में उसकी हत्या कर दी। जब उन्होंने राम मोहन को देखा तो वह घायल अवस्था में था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी नाक व अन्य गुप्त अंगों पर चोटें मारी हैं। जिसके कारण उसकी हत्या हुई है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी निवासी रतिपाल ने बताया कि वे रात को मजदूरी करके आया था। वापस लौटने के बाद वह खाना खा रहा था। राम मोहन हुक्का भरने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी युवक ने राम मोहन के साथ बुरी तरह से पीटा। इसके बाद राम मोहन घायल अवस्था में उसके पास आया और उसने बताया कि कश्मीरी ने उसके साथ मारपीट की। रतिपाल ने कहा कि जब आरोपी से पूछा कि क्यों मार रहे हो, तो आरोपी ने उसको भी डंडे मारे। जिसके कारण वह भी गिर गया। पहले कभी लड़ाइ झगड़ा नहीं हुआ था। 

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देंवेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खिरी निवासी राम मोहन मेहनत मजदूरी के लिए अपने साथियों के साथ भिवानी आया था। जहां यह रह रहा है, वहां पर एक उतराखंड निवासी कश्मीरी नामक व्यक्ति भी अपने परिवार सहित रह रहा है। राम मोहन रात को करीब साढ़े 11 हुक्के की चिलम में आग रखने के लिए गया था। दोनों ने ही शराब पी हुई थी।

इस दौरान दोनों की कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी ने राम मोहन के नाक के पास एक डंडा मारा, उसके बाद लात-घुसे भी मारे। इन्हीं चोटों के कारण मौत होना सामने आया है। हालांकि पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। पहले की कोई रंजिश सामने नहीं हुई है। पुलिस ने मनोज कुमार के बयान केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।