एडवोकेट रामकिशन ने स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला
प्रदेश के भंडारण ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे: रामकिशन शर्मा
Jun 12, 2026, 18:36 IST
भिवानी, 12 जून 2026
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दादरी एडवोकेट रामकिशन शर्मा ने शुक्रवार हरियाणा स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन (एचएसडबल्यूसी) के चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यक्रम पंचकूला स्थित निगम मुख्यालय बेयस नंबर 15-18 सेक्टर-2 में हुआ।
इस अवसर पर आचार्य गौरव दीक्षित ने पूजा अर्चना की। इस मोके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर दादरी से भाजपा विधायक सुनील सांगवान, जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर, पूर्व विधायक सीताराम यादव , पूर्व चेयरमैन हरियाणा राज्य भंडारण निगम श्रीनिवास गोयल, मनजीत सिंह नरयाल ,
कॉपरेटिव बैंक के चैयरमैन सुधीर चाँदवास, सतेंद्र परमार, राष्ट्रदीप परमार, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, प्रोफेसर सूरजभान, दादरी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष विद्या गुप्ता, पंकज शर्मा, हरिराम खुडानिया, व्यापारी कल्याण बोर्ड जिला भिवानी के चैयरमैन रविन्द्र बापोड़ा, राजेश साकरोडिया,आईएएस डॉक्टर शालीन, सचिव मनोज बंसल, एक्सईएन नरेश तोमर, मनोज पाराशर, राजेश भारद्वाज, सोमबीर श्योराण, भूपेंद्र, विकास अत्री व जिला पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समर्थकों एवं गणमान्य नागरिकों ने रामकिशन शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में निगम नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा किसानों और प्रदेश के भंडारण ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कार्यभार ग्रहण करने के बाद रामकिशन शर्मा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पार्टी नेतृत्व द्वारा जताए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। रामकिशन शर्मा ने कहा कि “मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हम हरियाणा के किसानों के हित में काम करेंगे। गोदामों की क्षमता बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने पर हमारा विशेष फोकस रहेगा। मेरा प्रयास रहेगा कि राज्य का कोई भी किसान भंडारण की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा, आधुनिक भंडारण सुविधाओं का विस्तार व निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने प्रदेशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से हरियाणा को भंडारण एवं कृषि अवसंरचना के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।