11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल 

 
11 साल बाद जेल से बाहर आया रामपाल 

हिसार के सतलोक आश्रम प्रकरण में उम्रकैद की सजा काट रहा रामपाल शुक्रवार को 11 साल और 4 महीने 24 दिन बाद हिसार की सेंट्रल जेल-2 से निकला। परिवार के लोग 7 गाड़ियों में उसे लेने के लिए जेल में पहुंचे थे। रामपाल सफेद पर्दे लगी फॉर्च्यूनर में बैठकर निकला। गाड़ी में बैठते हुए वह मुस्कुराता हुआ नजर आया।

रामपाल हिसार से सीधा सोनीपत जिले के गोहाना में स्थित धनाना आश्रम के लिए रवाना हुआ है। वह वहीं रहेगा। इसकी पुष्टि रामपाल के भतीजे युद्धवीर ने की। रामपाल की रिहाई को देखते हुए हिसार जेल के बाहर सुरक्षा कड़ी रही। रिहाई से पहले रामपाल की महिला भक्त भी जेल के बाहर पहुंचीं। वह जेल के मेन गेट की ओर दंडवत प्रणाम करती दिखीं।

8 अप्रैल को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे रामपाल को जमानत दी थी। आज सुबह ही कोर्ट के आदेश पर रामपाल के वकीलों ने हत्या के दो मामलों में 5-5 लाख के बेल बॉन्ड जमा करवाए।