Ranbir Gangwa in Khadarki Hisar: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने खरकड़ी गांव में 4.63 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार के खरकड़ी गांव में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
 
village Khadarki boosting station

इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर  परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा:मंत्री रणबीर गंगवा

 गांव खरकड़ी में 4.63 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

 कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशनराजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन

चंडीगढ़, 29 अगस्त। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के गांव खरकड़ी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव में करीब 2 करोड़ 75 लाख 9 हजार रुपये की लागत से निर्मित बूस्टिंग स्टेशन, 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन तथा 8 लाख रुपये की लागत से करवाए गए चौपाल के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से ग्रामीणों को पेयजल, शिक्षा तथा सामुदायिक सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना तथा आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के समीप बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर  परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हिसार और आसपास के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विस्तार के साथ-साथ उद्योग एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी सरकार काम कर रही है।

परियोजनओं से होगा जनता को फायदा:

 कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि गांव न्याना से खरकड़ी के बीच सड़क के निर्माण का टेंडर किया जा चुका है। इस सड़क के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के साथ संपर्क व्यवस्था भी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि खरकड़ी गांव में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 2 करोड़ 75 लाख 9 हजार रुपये की लागत से बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण करवाया गया है। इससे गांव में पेयजल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा तथा ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि गांव में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का निर्माण करवाया गया है। बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक आधारभूत ढांचा विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाता है। इसके अलावा गांव की चौपाल में 8 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन श्री सतबीर वर्मा, श्री रणधीर धीरू, उपाध्यक्ष श्री सतीश, सरपंच संतोष, श्री विक्रम सोनी, श्री अन्वेश यादव सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।