लाईब्रेरी अम्बेडकर कालोनी में देश की महान विभूतियों को किया याद
भिवानी
राष्ट्रपति महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डा अम्बेडकर कालोनी स्थित गुरू रविदास धर्मशाला में संचालित डा अम्बेडकर फ्री डिजिटल लाईब्रेरी में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सामने मोमबत्तियां जलाकर एकता और प्रकाश का संदेश बच्चों ने दिया ।
इस मौके पर लाईब्रेरी के संचालक शहीद-ए-आजम वीर उधम सिंह प्रदेश महासभा हरियाणा रजि के प्रदेशाध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा की अंग्रेज़ो को देश से बाहर करने के लिए महात्मा गांधी ने अनेक आंदोलन चलाए। महात्मा गांधी अच्छे और समर्थ परिवार से होते हुए देश सेवा में लग गये और दांडी यात्रा और मजदूरों के समर्थन में आंदोलन चलाया, असहयोग आंदोलन,चोरा चोरी आंदोलन चलाया और आखिर में अंग्रेजी सरकार के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखकर देश को एकता के सूत्र में पिरोकर भारत से भगाया।
वहीं देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी।
देश की आजादी की बाद जब लाल बहादुर शास्त्री को जवाहरलाल नेहरू के बाद देश का नेतृत्व करने का मौका मिला तो उन्होंने भारत को 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई और भारत को शानदार जीत दिलाई। उस समय अमेरिका ने भारत पर दबाया बनाया लेकिन लाल बहादुर शास्त्री ने किसी भी दबाव की परवाह नहीं की और देश की सेना को खुली छूट देते हुए पाकिस्तान के दांत खटटे कर दिये।
दोनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को डा अम्बेडकर फ्री डिजिटल लाईब्रेरी के बच्चों ने नमन किया।
इस मौके पर निधि,रिंकू पूनिया,लखन,विकास,निकिता, सुषमा,किरण,प्रिति,रानू,सुशील,नवीश, राकेश, अंकित,अजय, क्रांति रविन्द्र,हर्ष ,सुभम, बजरंगी, संदीप,अनिल, दिनेश,अनिल कुमार और छोटू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।।।

