हरियाणा में तीन मेयर पदों के लिए निकला आरक्षण ड्रा 

 
हरियाणा में तीन मेयर पदों के लिए निकला आरक्षण ड्रा 

हरियाणा के तीन नगर निगमों पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में मेयर पद चुनाव के लिए आज ड्रॉ निकाला गया। इसमें अंबाला को महिला बीसी-B के लिए रिजर्व किया गया, जबकि पंचकूला और सोनीपत की सीट अनारक्षित रहेगी।

इन तीनों नगर निगमों के मेयर और पार्षदों का कार्यकाल इसी महीने में समाप्त हो चुका है। इसके लिए आज तीसरी बार ड्रॉ रखा गया था। इससे पहले 1 और 15 दिसंबर को ड्रॉ की तारीख तय की गई थी, लेकिन दोनों बार इसे टालना पड़ा।

तीन नगर निगमों के साथ छह निकायों में उपचुनाव भी होंगे। इनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, कनीना, तरावड़ी, साढौरा और करनाल शामिल हैं। इन निकायों में एक-एक वार्ड पार्षद के चुनाव होंगे।

इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद को एससी (W), धारूहेड़ा को ओपन, उकलाना को महिला ओपन, वहीं सांपला को ओपन का ड्रॉ निकला है। ये ड्रा की कार्रवाई शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) मुख्यालय में किया गया। आईएएस वीरेंद्र दहिया की अगुआई में बनी कमेटी ने ये ड्रा निकाला गया। सबसे अहम बात यह रही इस ड्रा की वीडियोग्राफी भी कराई गई।