मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल 

 
 मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों की भूख हड़ताल 

भिवानी समेत 4 जिलों गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल में आज रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एक दिन की भूख हड़ताल रखी।

उनका कहना था कि जून 2023 में मांगों को सरकार ने माना था, लेकिन अब उसे लागू नहीं किया जा रहा। सरकार की वायदा खिलाफी के कारण 6 चरण की हड़ताल जारी है। रोडवेज महाप्रबंधक ने बताया कि किसी भी रूट को हमने बाधित नहीं होने दिया है। यात्रियों को कोई भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

 भिवानी बस स्टैंड परिसर में 35 रोडवेज कर्मचारियों ने आज भूख हड़ताल रखी तथा नारेबाजी भी की।हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान अनिल ने बताया कि उनकी 33 सूत्रीय मांगों का पत्र लंबित है।

उन्होंने मुख्य मांगों को बताते हुए कहा कि कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, कर्मचारियों के अवकाश को काट लिया गया है, रोडवेज बेड़े में बसें शामिल की जाएं इस तरह की मांगें है।
कर्मचारियों ने कहा कि आगामी 23 फरवरी को वे परिवहन मंत्री के निवास का घेराव करेंगे। ओर आगे के आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर सरकार ने उनकी बात नहीं मानी, तो वे निर्णायक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

उनका कहना है कि सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं और निजीकरण की कोशिशें उनके अधिकारों पर चोट कर रही हैं। अगर सरकार फिर भी नहीं जागी तो बड़ा आंदोलन प्रदेशस्तर पर होगा।
 वहीं रोडवेज जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि हड़ताल का भिवानी में कोई असर नहीं है। हड़ताल की वजय से कोई भी रूट बाधित नहीं है। हमने हड़ताल जो देखते हुए पहले ही इंतजाम किए हुए है। रोडवेज कर्मचारियों की मांग सरकार से है। बसें सब रूटों पर सुचारू चल रही हैं।