Rohtak Murder News: रोहतक में रिश्तों को किया तार-तार, ब्राह्मणवास गांव में कलयुगी बेटे ने की मां की गला दबाकर हत्या

हरियाणा के रोहतक में ब्राह्मणवास गांव में कलयुगी बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या। पुलिस जांच में जुटी।
 
Haryana police news update

रोहतक: हरियाणा के रोहतक से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ब्राह्मणवास गांव में एक बेटे ने अपने ही घर में अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में गहरा रोष फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पिंकी (40) के रूप में हुई है। मृतका पिंकी गांव ब्राह्मणवास में अकेली रहती थी। घटना के समय आरोपी प्रिंस गांव पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी मां पिंकी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। 

खबर अपडेट की जा रही है...