रोहतक: दीपेंद्र हुड्डा का अल्टीमेटम, कार्यकर्ताओं को रिहा करो वरना होगा उग्र प्रदर्शन
रोहतक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सीएम और DGP को चेतावनी दी है। जल्द रिहाई न होने पर पूरे हरियाणा में उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी।
रोहतक: हरियाणा में विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य की बीजेपी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की घटनाओं पर दीपेंद्र हुड्डा ने सख्त ऐतराज जताते हुए सीधा अल्टीमेटम दिया है।
पूरे प्रदेश से आ रहे हैं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के फोन"दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से पार्टी के कार्यकर्ता और युवा साथी उन्हें फोन करके पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही धरपकड़ की जानकारी दे रहे हैं। मीडिया को जारी अपने कड़े संदेश में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा "मेरे पास पूरे हरियाणा से लगातार फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा जबरन हिरासत में लिया जा रहा है। सरकार विरोध की उठती आवाजों से इस कदर डर गई है कि अब पुलिस के दम पर सत्ता चलाना चाहती है।
मेरे पास पूरे हरियाणा से फोन आ रहे हैं कि कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के साथियों को पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जा रहा है।
मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री और DGP से एक ही बात कहूँगा कि या तो हमारे सभी साथियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए, नहीं तो जो कुरुक्षेत्र में… pic.twitter.com/g6wd6nzIhY
— Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) July 22, 2026
मुख्यमंत्री और DGP को सीधी चेतावनी
प्रशासन की इस कार्रवाई पर तीखा हमला बोलते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक (DGP) से दो टूक शब्दों में कहा पुलिस-प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI के सभी साथियों को तुरंत और बिना शर्त रिहा किया जाए। यदि हमारे कार्यकर्ताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो जो विरोध प्रदर्शन का 'ट्रेलर' हाल ही में कुरुक्षेत्र की सड़कों पर देखा गया था, वैसा ही व्यापक और उग्र प्रदर्शन अब पूरे हरियाणा के हर जिले में देखने को मिलेगा।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनहित के मुद्दों, युवाओं के अधिकारों और किसानों की मांगों को लेकर जारी संघर्ष को पुलिसिया लाठी या गिरफ्तारी के डर से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सरकार की इस दमनकारी नीति का ईंट का जवाब पत्थर से देगा।टैग्स

