Rohtak News: रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों के पटाखे और कच्चा माल बरामद, मालिक फरार

रोहतक के चमारिया रोड पर पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पर मारा छापा। करोड़ों के पटाखे और कच्चा माल बरामद, मालिक फरार।

 
Chamaria Road Rohtak fireworks

रोहतक। हरियाणा के रोहतक शहर में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चमारिया रोड स्थित एक परिसर में छापेमारी की गई, जहां से करोड़ों रुपए के तैयार पटाखे और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया गया है। पुलिस की रेड की भनक लगते ही फैक्ट्री मालिक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध फैक्ट्री पिछले कई सालों से धड़ल्ले से चलाई जा रही थी।

🏭 बाहर से ताला लगाकर अंदर काम कर रहे थे मजदूर: यूपी के श्रमिकों से करवाया जा रहा था अवैध निर्माण

मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस ने दबिश दी तो पाया कि फैक्ट्री को बाहर से बंद कर रखा था और अंदर मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री मालिक मजदूरों को वैध लाइसेंस का झांसा देकर अंदर ही रखकर काम करवा रहा था। सीआईटी के जांच अधिकारी ने बताया कि मौके से अनार, सुतली बम और अन्य प्रकार के भारी मात्रा में पटाखे तथा रॉ मटेरियल बरामद किया गया है। यहां काम कर रहे उत्तर प्रदेश के मजदूरों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि यह फैक्ट्री पूरी तरह अवैध रूप से संचालित है। फिलहाल पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जब्द किए गए माल को सील कर दिया है और आगे की जांच की जा रही है।