रोहतक: इंदरगढ़ सरपंच के घर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
रोहतक के इंदरगढ़ गांव में सरपंच विनोद कुमार के घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग। समय रहते सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकले, घरेलू सामान का भारी नुकसान।
रोहतक : रोहतक जिले के इंदरगढ़ गांवके वर्तमान सरपंच विनोद कुमार के रिहाइशी मकान में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। जब सांस लेने में दिक्कत आई तो अचानक सरपंच विनोद कुमार की जाग खुल गई। घर के अंदर आग का तांडव देख वह घबरा गए।
सरपंच विनोद कुमार ने बताया कि रात के करीब ढाई बजे सभी लोगों को नींद से जगाकर सुरक्षित घर से बाहर निकाला। आशंका जताई जा रही है कि बिजली की पुरानी वायरिंग में हुआ शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। वहीं घर में रखा फर्नीचर, पर्दे और अन्य जरूरी घरेलू दस्तावेज आग की भीषण चपेट में आ गए। गनीमत रही किसी की जान को कोई नुक्सान नहीं हुआ।

